तरबूज खाने के मुख्य फायदे : 

 

इस लेख के द्वारा आपको तरबूज विषय में बताया जाएगा जो  गर्मियों में सबसे ज्यादा उपयोग किये जाने वाले फल है ,यह न केवल खाने में ही बहुत अच्छा होता है बल्कि यह बहुत  सारे खुबियों से भी भरपूर फल है| इसके अंदर पानी, ऊर्जा, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन डी, विटामिन के आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी माने गए हैं| इतनी सारी पोषक तत्व के साथ ही इस फल को जो सबसे ज्यादा खास बनाता है वह है इसमें मौजूद लाइकोपीन नामक तत्व|  लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और यही इस फल के रंग को गहरा लाल करने का काम करता है|लाइकोपिन कई प्रकार की कैंसर को शरीर में होने से पहले ही खत्म कर सकता है| विटामिन ए ,आंखों के रेटिना में पिगमेंट का उत्पादन करके उम्र बढ़ने  के कारण  जो आंखों में अंधापन और रतौंधी जैसी समस्या आती है उस से निपटने का काम भी करता है| 

तरबूज मीठा, स्वादहीन और कड़वे तीनों रूपों में पाया जाता है।

 

 

आपके लिए तरबूज क्यों अच्छा है ? 

 

आपको यह भी पता होगा की तरबूज में 95% पानी होता है जो शरीर में खून संबंधित कोई भी बीमारी होने पर  या शरीर में थकान रहने की समस्याओं होने पर यह प्राकृतिक रूप से आपके शरीर को मजबूत बनाने का काम करता है| अगर आप भी इन गर्मियों के दौरान रोजाना तरबूज का सेवन करते हैं तो आप को  तरबूज खाने के फायदों के बारे में भलीभाँति से पता होगा कि यह आपके मस्तिष्क से लेकर पैर के नाखूनों तक आपको फायदा पहुंचाता है| तरबूज से मिला हुआ विटामिन सी शरीर में लोहा यानी आयरन का मात्रा बढ़ाता है और यह सुनिश्चित करता है कि आपके बालों की जड़ों तक लाल रक्त कोशिकाओं द्वारा पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुँच रहा है या नहीं|विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण यह शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। इसके अलावा, तरबूज में फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने का काम कर सकता है| इसको अपने आहार में रोजाना शामिल करने से आपको अपने अंदर बहुत जल्दी काफी बदलाव महसूस होंगे| आपको यह जान कर और भी अचम्भा हो सकता है कि तरबूज का सेवन करने से हमारे रक्त भी साफ होता है | शरीर अगर ऊपर से गंदा हो तो हम रोजाना नहाने के दौरान साफ कर लेते हैं लेकिन अगर शरीर अंदर से गंदा हो तो उसे साफ करना अवश्य जरूरी होता है नहीं तो खतरनाक बीमारियों से जूझना पड़ सकता है तरबूज एक ऐसा फल है जिसके अंदर काफी मात्रा में पोटेशियम और मैग्नीशियम उपलब्ध है|  मैग्नीशियम शरीर के अंदर ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देता इसके चलते रक्त प्रभाव शरीर में बहुत अच्छी तरह होता है और इसी के चलते खून भी साफ रहता है|जिससे हमारी त्वचा चमकदार और खुबसूरत होती है|  

 

 

तनाव से मुक्ति पाने की लिए भी तरबूज का सेवन किया जा सकता है।

 

 

जानकारों का मानना है कि आप तनाव से मुक्ति पाने के  लिए भी तरबूज का सेवन कर सकते हैं। तरबूज में  विटामिन-सी मौजूद होता है, जो एंटीस्ट्रेस के रूप में जाना जाता है। विटामिन-सी एक प्रसिद्ध एंटीऑक्सीडेंट है, जो चिंता, तनाव, अवसाद व थकान को दूर करने और मनोदशा को ठीक करने का काम करता है।

पोटेशियम की मौजूदगी के कारण तरबूज  दिल सम्बंधित बीमारियों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना गया है , क्योंकि यह दिल के रोगियों के लिए एक लाजवाब औषधि है|  सांस लेने में तकलीफ या सीने में जलन,दर्द इस प्रकार की समस्याओं में सबसे लाभकारी माना जाने वाला फल तरबूज सभी गुणों से भरपूर है , हर एक व्यक्ति को रोजाना जरूर इसका सेवन करना चाहिए| इसकी यह खूबी है कि अगर आप रोजाना तरबूज खाते हैं  या इसका जूस पीते हैं तो यह खराब कोलेस्ट्रॉल को  संचित नहीं होने देगा| 

 

आपकी ब्यूटी में चार चांद लगेगा।

 

 

ये स्किन की कई समस्याओं को दूर कर सकता है.. जानते हैं कैसे ..

 

कई बिमारियों से हमें बचा कर तरबूज हमारे चेहरे की खूबसूरती के लिए भी बहुत उपयोगी है अब हम जानते हैं किस प्रकार तरबूज हमारी त्वचा को खूबसूरत बनाता है| त्वचा की नमी लंबे समय तक बनाए रखने के लिए आजकल सभी दुकानों से महंगी  क्रीम खरीदकर उसका इस्तेमाल करते हैं| किन्तु तरबूज मे ज्यादा मात्रा में पानी रहने के कारण यह त्वचा को कोमल और शानदार दिखने में काफी मदद करता है| साथ ही यह प्राकृतिक पदार्थों से भरपूर होता है ,तरबूज में एक ऐसा पदार्थ भी मौजूद होता है जो शरीर के ऊतकों को सिकोड़ने में मदद करता है। और शरीर के उत्तक जितना सिकुड़ेगा आपका त्वचा उतना ही साफ होगा और ताजा भी दिखेगा इस तरह  तरबूज प्राकृतिक टोनर का भी काम करता है| तरबूज मे पाए जाने वाले  विटामिन ए त्वचा के रोम छिद्र को छोटा करता है और ग्रंथियों द्वारा तेल के उत्पादन को रोकता है जिससे पिंपल यानी मुहांसों से भी निजात मिलता है|

 

तरबूज को चेहरे पर लगाने के कई फायदे हैं।

 

 

 वैसे तो आप सभी जानते हैं कि तरबूज खाने के बहुत सारे फायदे हैं, तरबूज स्किन के लिए भी  बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन यह हमेशा ध्यान रखें कि अगर आपको इससे कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें। 

 

तरबूज को खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें :

 

आपको ताजे तरबूज खरीदनी चाहिए , जो कहीं से कटा न हो।

आप वैसे तरबूज का चयन करें जिसका वजन भारी हो। इसका अर्थ है कि यह पानी से भरा है।

आपको फील्ड स्पॉट की तलाश करने होगी। यह तरबूज की बाहरी परत का वो क्षेत्र है, जो जमीन से सटा रहता है और धूप के कारण पीला पड़ जाता है। अगर फील्ड स्पॉट का रंग सफेद है, तो आप समझ जाइए कि इसे जल्द ही तोड़ लिया गया है।

 

तरबूज से बनाएं फेस मास्क

 

यदि आप कटा हुआ तरबूज ले रहे हैं, तो हमेशा चमकीले लाल रंग के टुकड़ों का चुनाव करें, जिनके बीज का रंग काला या गहरा भूरा हो।

सफेद लकीरों वाले टुकड़ों से बचें या जिनमें बहुत अधिक सफेद बीज हों।

 

 

आगे तरबूज में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के विषय में बताया गया है : 

 

कैलोरी : 100 ग्राम तरबूज में लगभग 70-80 कैलोरी होती हैं।

कार्बोहाइड्रेट : तरबूज की 100 ग्राम मात्रा में 7.55 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।

विटामिन : तरबूज विटामिन का बड़ा स्रोत है। तरबूज में दो प्रमुख विटामिन हैं, विटामिन ए और सी। तरबूज में विटामिन-ए कैरोटीनॉयड के रूप में मौजूद होता है। ताजा तरबूज के एक कप में लगभग 12 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है।

पोटैशियम : एक कप कटे हुए तरबूज में पोटैशियम की दैनिक जरूरत का चार प्रतिशत होता है।

फाइबर : ताजे तरबूज के लगभग 175-200 कैलोरी में तीन से चार ग्राम डाइटरी फाइबर होता है, जो घुलनशील और अघुलनशील फाइबर का अच्छा मिश्रण है।

फैट की मात्रा : इस फल में फैट की मात्रा बहुत ही कम होती है। 100 ग्राम तरबूज में कुल फैट 0.15 ग्राम होता है।

लाइकोपीन : यह तरबूज के सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। लाइकोपीन विटामिन-ए का एक प्रकार है,  जो इसके अधिकांश लाभों के लिए जिम्मेदार है।