नींद न आने की वजह और अच्छी नींद के लिये घरेलु उपाय| 

आजकल की जीवन शैली के कारण  ज्यादातर व्यक्ति को नींद संबंधी परेशानी से गुजरना पर रहा है जो स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा असर डालती हैं, जिसके कारण व्यक्ति को हर समय  थकावट और बैचेनी की अनुभव होती है| मनुष्य के लिए पर्याप्त नींद एक परम आवश्यक जरुरत  है, शरीर के लिए कम और ज्यादा नींद शरीर की कई सारी  क्रियाओं को असंतुलित कर सकती  हैं|

नींद लेने की भी एक उचित समय होती है इन आकंड़ो के अनुसार अगर आप नींद लेते हैं तो आपके तन-मन  में स्फूर्ति रहती हैं और दिमाग में शीतलता बनी रहती हैं| पर्याप्त नींद गहरी और शांत होना ही संतुलित नींद माना गया है|ऐसा निष्कर्ष निकला है की अगर बच्चे 9 से 10 घंटे की नींद लेते हैं तो यह समय बच्चों की नींद और स्वास्थ्य दोनों के लिए अति उत्तम होता है| वही ऐसा माना जाता है की युवाओं को  7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए ,7 -8 घंटे की नींद युवाओं के मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए उत्तम माना गया है|और सबसे जरुरी नींद की समय वृद्धो के लिए है जिनको  5 से 6 घंटेके नींद की जरुरत होती है|नींद का ज्यादा आना भी एक प्रकार की समस्या ही मानी  जाती है| इसलिए नींद से जुडी दो प्रकार की परेशानी माना गया है| ज्यादा नींद आना और कम नींद आना ,दोनों हो परिस्थिति मनुस्य के लिए चिंता जनक समझा जाता है|

ऐसा पाया गया है कि जिस तरह नींद ज्यादा आने से व्यक्ति में आलस और बैचेनी बनी होती हैं उसी तरह नींद ना आने से भी मनुष्य को बहुत तकलीफ होती हैं |  नींद का कम आना के पीछे मानसिक तनाव का अहम् योगदान रहता है ,अगर आप किसी भी वजह से तनाव में हैं तो यह सबसे पहले आप के  नींद से जुडी समस्याओं को उत्पन्न करेगा|  आगे हम कुछ ऐसी परेशानियों के बारे में जानेंगे जो नींद कम अथवा ज्यादा दोनों ही परिस्थिति में  पाई जाती है जैसे :

इन दोनों ही स्थिति में हमारा मन अशांत रहता हैं| बात- बात पर गुस्सा आना भी नींद की कमी या अधिकता के कारण है | युवाओं का काम या पढ़ने में दिमाग नहीं लगता है ,जब वे पर्याप्त नींद नहीं ले पाते या जरुरत से ज्यादा सोते हैं | नींद न आने की वजह से हमारा खाना भी  भाँति पच नहीं पाता और भूख कम लगती हैं जिससे शरीर में  कमज़ोरी आती है| किन्तु यह हमारी पाचन क्रिया को भी प्रभवित करता है जिससे व्यक्ति का वजन बढ़ने लगता हैं| सबसे ज्यादा नींद न आने से जो समस्या उत्पन्न होती है वह है -सिर दर्द एवम शरीर दर्द| नींद कम आने से चेहरा और आँखे बुझी -बुझी लगती हैं|कभी कभी वयक्ति चक्कर आने जैसी समस्या का भी शिकायत करता है| यह परेशानी दिमाग पर गहरा असर डाल सकती हैं क्यूंकि संतुलित नींद से शरीर और दिमाग चुस्त दुरुस्त रहता हैं जिससे जीवन के हर क्षेत्र में मनुष्य भलीभांति से निर्णय लेकर कामयाबी हासिल कर सकता है|

अगर आप संतुलित नींद लेते हैं तो यह आप के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है ,अच्छी नींद के बहुत सारे फायदे हैं जिसमे से कुछ फायदा यहाँ बताया जा रहा है :

यह आप के पाचन तंत्र के लिए बहुत ही अच्छा है इससे आप का पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करता है| जो शरीर का वजन संतुलित रखने में महत्वपूर्ण कारक हैं| साथ ही इससे मनुस्य का तन और मन खुशमिजाज रहता हैं ,पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती हैं ,चिंतामुक्त शरीर रहता हैं ,सिर दर्द और अंगो के दर्द से राहत मिलती हैं ,तन मन स्फूर्ति से पूर्ण रहता  है| अच्छी नींद रोगों के प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं |

अच्छी नींद पाने के लिये कुछ घरेलु उपाय: 

अगर अच्छी नींद पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आप को  सबसे पहले अपने सोने के कमरे को बिलकुल ही साफ़ सुथरा रखना होगा  ये इंसानी दिमाग की फितरत होती है की उसे गन्दी जगह पर अच्छी नींद नहीं आ पाती है| 

सर्वप्रथम आप रात को कुछ भी भारी खाने से बचें, हल्का खाना ही खाए, वो भी कोशिश करें कि सोने के कम से कम 3 घंटे पहले खा लें| 

ज्यादा तंग या भारी  कपड़ों में रात को करवट बदलते वक़्त बहुत ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है जिससे नींद बार - बार टूट जाती है|  इसलिए रात को हमेशा ढीले ढाले और हल्के कपडे पहनकर सोना चाहिए| 

हमेशा एक नियत समय में सोना और उठने का समय तय करना चाहिए| फिर  चाहे आपकी छुट्टी हो या वीकेंड, रोज सोने का समय एक ही रखें, और उठने का भी | इससे आपकी आदत ही बन जाएगी और आपको उस समय में खुदबखुद नींद आएगी| 

अगर आपके लेटने के बाद  15 -20 मिनट तक नींद नहीं आती है तो उठ जाएँ और कुछ ऐसा करें जिससे आप को  हल्कापन महसूस हों| इसके  थोड़ी देर बाद थकान महसूस होगी और आपको नींद आने लगेगी| 

कभी खाली पेट सोने का प्रयास नहीं करना  चाहिए| भूख के कारण भी  नींद नहीं  आती है| 

वैसे तो पानी पीना फायदेमंद होता है पर रात के वक्त अधिक पानी भी नहीं पीना चाहिए , इससे रात में कई बार आपकी बाथरूम के लिए नींद खुलेगी, जिससे नींद ख़राब होगी,और  फिर जल्दी नींद नहीं आती| 

आप अपने मन को शांत रखते हुए , मन में आने वाले किसी भी प्रकार के बुरे विचारों को दिमाग से निकाल दें , उसकी अपेक्षा दिन में जो अच्छा हुआ उसके बारे में सोचें| 

सोने से पहले प्रार्थना  करके सोने की आदत डालें, सोने से पहले उस दिन के लिए परमेश्वर का शुक्रिया करें, अपने मन की सारी बातें उनसे बोलें, और शांत मन से सोने की कोशिश करें| 

इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे - मोबाइल फ़ोन ,लैपटॉप या टेलीविजन इत्यादि से  रात को सोने से पहले से ही इन चीजों से दुरी बनाये|  इसे अपनी आदत में शामिल न करें|

आप दिन में सोने की आदत को छोड़ने का प्रयास करें| 

रात को 10 -20  मिनट  टहलने की आदत से भी अच्छी नींद आती है| ऐसा पाया गया है की अगर आप शाम को योग करते हैं तो आप को रात में अच्छी नींद आएगी|  

किन्तु अगर इन सारे उपायों को आजमाने के बाद भी नींद से जुडी कोई समस्या हो तो आप चिकित्सक से संपर्क अवश्य करें|