तुलसी पत्ते के गुण फायदे और नुकसान
भारत वर्ष में रहने वाले हिन्दू लोग तुलसी को देवी के रूप में मानते हैं और उनकी विधि विधान से पूजा भी करते हैं | वैसे तुलसी का नाम सुनते ही मन में एक प्रकार का औषधीय पौधा याद आता है |
भारत के हर घर में आपको तुलसी का पौधा जरूर मिलेगा , औषधीय गुण के साथ साथ इस पौधा को बहुत ही पवित्र भी माना जाता है | कई घर में स्त्रियाँ सुबह शाम तुलसी में जल चढ़ा कर दिया भी अर्पित करती हैं |
माना जाता है की विष्णु भगवान को तुलसी के पत्ते बहुत प्रिय हैं उनके भोग के साथ तुलसी दल भी चढ़ाया जाता है | इन खूबियों के अलावा और भी बहुत सारे गुणों की खान तुलसी है,
जिसका वर्णन यहाँ किया जा रहा है:
- जब आप अपने घर आंगन में तुलसी का पौधा लगते हैं तब यह आप के आस पास हर तरफ सुगंध फैलाती है|
- यह हमारे आसपास के वातावरण को शुद्ध करके हमें ताजगी देती है|
- वायु प्रदुषण को कम करके यह वायु को शुद्ध भी करती है |
- बदलते मौसम में अक्सर होने वाले सर्दी जुकाम के साथ बुखार से भी यह बच्चे और बड़ों की सुरक्षा करती है |
- तुलसी के पत्तों में पाए जाने वाले औषधीय गुण के द्वारा पाचन सम्बन्धी समस्या भी हल होती है|
तुलसी को प्रकृति का अनमोल बरदान कहा गया है :
कहते है जो व्यक्ति तुलसी की माला पहने रखता है कभी उसके टॉन्सिल नहीं बढ़ते हैं |
गठिया रोग से बचाव के लिए तुलसी के पत्तो ,डंठल,बीज और जड़ को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण के रूप में तैयार करें और इसका सेवन प्रतिदिन सुबह और शाम बकरी के दूध के साथ करें,यह गठिया रोग के लिए रामबाण इलाज माना जाता है |
तुलसी के रास के साथ थोड़ा सा नमक मिला कर बेहोश व्यक्ति के नाक में डालने पर तत्काल व्यक्ति होश में आ जाता है |
लम्बी खांसी होने पर तुलसी की सुखी पत्तियों के साथ थोड़ा मिश्री का सेवन करें आप को बहुत जल्दी राहत मिलेगा |
अगर आप चाहे तो तुलसी के पत्तो से अपना सौंदर्य प्रसाधन भी तैयार कर सकते हैं ,प्राकृतिक होने के कारण यह आपकी हर प्रकार की त्वचा के लिए लाभदायक है | पीस कर चेहरे पर लगाने से कील मुहांसे और दाग धब्बे ठीक हो जाते हैं | आयुर्वेद के चिकित्सक के अनुसार तुलसी के पत्तो का नियमित सेवन करने से त्वचा सम्बंधित सभी अवगुणो को दूर किया जा सकता है | तुलसी का प्रयोग कई कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी द्वारा की जाती है,चुकी इसमे बैक्टीरिया को मारने वाले तत्व पाए जाते हैं | यह हमारे त्वचा की रक्षा करती है | सुखी तुलसी के पत्तों का प्रतिदिन सेवन करने से हमारे रक्त संबंधी दोष दूर होते हैं | यह खून को साफ़ करता है, जिससे त्वचा निखरती है और हमारे चेहरे पे काफी चमक आ जाता है | तुलसी के पेस्ट के साथ बेसन को मिला कर चेहरे पर लगा कर छोड़ दें १०-१५ मिनट बाद धो कर आप तत्काल इसके फायदे का अनुमान लगा सकते हैं ,यह आप की ढीली बेजान त्वचा में एक प्रकार की रंगत लाने का काम करेगी ,काली झाइयां हो या सूर्य की रौशनी से आपकी त्वचा काली पड़ गई हो हर परेशानी से आप को यह तुलसी का लेप बचा सकती है |
तुलसी के पत्तों को सूखा कर इसका पाउडर बना कर रखें और नारियल तेल में मिला कर बाल के जड़ों मे सप्ताह में २ बार लगाए ,आप के बल काले लम्बे और घने बन जायेंगे ,आप तुलसी का एक और प्रयोग अपने बालों की रख रखाव के लिए कर सकते हैं आप को तुलसी हिबिस्कस और नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर अपने बालों में लगाना होगा इससे रुसी की समस्या से छुटकारा मिलता है साथ ही बाल झरने की परेशानी से भी निजात मिल जाता है |
तुलसी स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है :
तुलसी का काढ़ा खास तौर से बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद है,आयुर्वेद के डॉक्टर के अनुसार तुलसी में एंटीबैक्टेरिया, एंटीफंगल व एंटीबायोटिक प्रोपर्टीज पाए जाने के कारण यह किसी भी प्रकार के बुखार को , चाहे इन्फेक्शन वाला हो या मलेरिया वाला ,ठीक करने के लिए तुलसी का काढ़ा सबसे उत्तम औषधि माना जाता है |
मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति के लिए भी तुलसी बहुत अच्छी औषधि मानी जाती है ,यह व्यक्ति के शरीर में इन्सुलिन को बनाने व बनाये रखने वाले तत्व को बाहर निकालती है | जिससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहता और और मधुमेह को सामान्य रखा जा सकता है |
तुलसी के अन्य खूबी के साथ और भी कई सारी खूबियां हैं जैसे यह आप को तनाव से भी निजात दिला सकती है यदि आप ज्यादा तनाव में रहते हैं तो यह सलाह दिया जाता है की आप तुलसी के १०-१२ पत्तों को मुँह में रखे | आप प्रतिदिन २ से ३ बार यह प्रयोग कर सकते हैं | धीरे धीरे आप तनाव से निकलने लगेंगे | अगर प्रतिदिन तुलसी का सेवन किया जाये तो कर्क रोग को भी रोका जा सकता है | एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाए जाने के कारण ये ब्रैस्ट कैंसर व तम्बाकू से होने वाले मुंह के कैंसर से भी बचाव करती है | सिगरेट पीने वाले व्यक्ति अगर अपने इस दुर्गुण को छोड़ना चाहते हों तो भी तुलसी आप के लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है ,तुलसी में एंटी स्ट्रेस एजेंट तत्व होते है, जो आप की इच्छा शक्ति को प्रबल करने का काम करता है ,जब भी आप को सिगरेट पीने का मन करे आप ४-५ तुलसी की पत्ती को चबाये यह तत्काल आप के तनाव को कम करके आप की सिगरेट पीने की इच्छा को रोक देगा साथ ही सिगरेट पीने से जो नुकसान आप के शरीर को हुआ है वो तुलसी ठीक करती है |
तुलसी की पत्तियों से कुछ नुकसान:
वैसे तो तुलसी की अनगिनत खूबियां है ,किन्तु ऐसा पाया गया है कि तुलसी के अधिक सेवन से यूजोनोल की अधिक मात्रा हो जाती है, जोकि बहुत नुकसान पहुंचता है| यह हानिकारक चीजों जैसे सिगरेट आदि में पाया जाता है | इससे खांसी के दौरान खून, तेजी से श्वास और मूत्र में खून जैसी समस्या उतपन्न होजाती है| ऐसा भी माना जाता है कि तुलसी खून को पतला करता है इसलिए इसे किसी अन्य दवा के साथ नहीं लेने की सलाह दी जाती है |