सेब के सिरके (एप्पल साइडर विनेगर) के फायदे, उपयोग और नुकसान के विषय में जानें :
सेब का सिरका कई व्यंजन के स्वाद को बढ़ाने में मदद करता है| यह भी सिरके का ही एक प्रकार है, जिसे सेब के रस को फरमेंट करके बनाया जाता है। इसे एप्पल साइडर विनेगर के नाम से जाना जाता है। इसका उपयोग कई प्रकार से लाभदायक होता है ,इसका इस्तेमाल हम विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का जायका बढ़ाने के लिए तो करते ही हैं साथ ही सेहत के लिए भी सेब के सिरके के अनगिनत फायदे हैं। यह कई शारीरिक समस्याओं से बचाव में मददगार हो सकता है।फर्मेन्टेड रस (या साइडर) में एथिल अल्कोहल (Athyl Alcohol) होता है, जो एसीटोबैक्टर नामक सूक्ष्म जीव द्वारा एसिटिक एसिड में परिवर्तित होता है। एसिटिक एसिड, एप्पल साइडर विनेगर का सक्रिय यौगिक है। इसी के कारण सिरके की गंध तीव्र होती है साथ ही खट्टे स्वाद के लिए भी यही जिम्मेदार होता है।

सेब के सिरके (एप्पल साइडर विनेगर) के फायदे :
ख़राब बैक्टीरिया को ख़तम करता है:एप्पल साइडर विनेगर नींबू पानी और ग्रीन टी की तरह ही असाधारण रूप से स्वास्थ्यप्रद माना जाता है| अन्य प्रोबायोटिक फूड्स के भाँति ही सेब का सिरका भी हमारे शरीर के बैक्टीरिया पर सकारात्मक प्रभाव डालता है| यह खराब बैक्टीरिया को मारता है जो हमारे स्वास्थ्य को खराब रूप से प्रभावित कर सकता हैं, यह हमारे पहले से मौजूद बैक्टीरिया के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है| साथ ही यह हमारे आंत बैक्टीरिया के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मददगार है|

उच्च रक्त चाप के लिए सेब का सिरका उत्तम है :सेब के सिरके का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को सहज रखने के लिए भी किया जा सकता है। क्यूंकि सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड में एंटी-ह्यपरटेंसिव यानी ब्लड प्रेशर को कम करने का गुण पाया गया है। ऐसे में संतुलित मात्रा में सेब के सिरके का सेवन कर ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम किया जा सकता है। हालांकि, जिन्हें लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है, वो सेब के सिरके का सेवन न करें।
दांत के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है : सेब का सिरका हमारे दंत स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए बहुत उत्तम माना जाता है| आप इस का सेवन माउथवॉश के रूप में भी कर सकते हैं| सेब के सिरके के जीवाणुरोधी गुण सांसों की दुर्गंध से लड़ने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, सेब के सिरके का सेवन हमेशा पतला रूप में ही करना उचित माना गया है | क्यूंकि यह बहुत कठोर और अम्लीय होता है जो फायदे से ज्यादा नुकसान कर सकता है|

कोलेस्ट्रॉल के लिए यह बहुत अच्छा माना गया है:जैसा कि सभी जानते हैं कि बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग और हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। इससे बचने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का सेवन किया जाता है। दरअसल, एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में, आहार में मौजूद एसिटिक एसिड, सीरम टोटल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड (अलग-अलग तरह के फैटी एसिड का मिश्रण) को कम करने में कारगर पाया गया है। इसके अलावा, सेब का सिरका एलडीएल (LDL) यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और एचडीएल (HDL) यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाने में सहायक हो सकता है। एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग कोलेस्ट्रॉल को कम कर हृदय रोग से बचाव में मददगार साबित होता है।

डायबिटीज/ब्लड शुगर के लिए एप्पल विनेगर के फायदे: डायबिटीज से बचाव के लिए भी सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जाता है। इससे संबंधित किए गए एक शोध से यह साबित हुआ है कि सेब के सिरके का सेवन ग्लूकोज के स्तर को कम करने में काफी हद तक मददगार हो सकता है। इसके अलावा, एक अन्य स्टडी में यह बात सामने आई है कि एसिटिक एसिड, जो कि सेब के सिरके का एक मुख्य घटक है, उसके एंटी-डायबिटिक और एंटी-ग्लाइसेमिक प्रभाव के कारण मधुमेह की समस्या में कुछ हद आराम पाया जा सकता है। वैसे इस विषय पर अभी और शोध कि किया जा रहा है।

गठिया अथवा जोड़ों में दर्द के लिए भी सेब का सिरका फायदेमंद है :एक उम्र के बाद जोड़ों में दर्द की समस्या है हर किसी को आम तौर पर होने लगा है , जो भी इस समस्या से पीड़ित हैं उनके लिए सेब का सिरका बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।क्यूंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द या गठिया जैसी परेशानी से काफी हद तक राहत पहुंचाने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटिनोसाइसेप्टिव (दर्द की तीव्रता को कम करने वाला) गुण भी होता है, जो दर्द से राहत दिलाने में सहयता प्रदान करता है|

आपकी त्वचा के लिए सेब का सिरका बहुत अच्छा है : त्वचा की खूबसूरती के साथ ही सेब का सिरका मुंहासों के लिए भी असरदार माना गया है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होता है, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया पर प्रभावकारी हो सकता है और साथ ही त्वचा को बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने में भी मदद करता है। आप चाहे तो इसका उपयोग गुलाब जल या पानी के साथ मिलाकर क्लींजर की तरह भी कर सकते हैं।

सेब के सिरके का उपयोग –
इनकी विशेषता को देखते हुए मन में यह सवाल उठाते हैं कि हम सेब का सिरका का उपयोग किस प्रकार करें। यहां आपको अलग-अलग तरह से एप्पल विनेगर पीने का तरीका भी बताया जा रहा है :
आप मुख्य रूप से इसे डॉक्टर के परामर्श पर टॉनिक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी विटामिन-सी युक्त जूस को लें और उसमें दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पी लें ।
सेब के सिरके को सलाद के ऊपर छिड़कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
वहीं, कुछ लोग कॉकटेल के रूप में भी सेब के सिरके का उपयोग करते हैं।
डॉक्टरी परामर्श पर एक या दो चम्मच सेब के सिरका सोने से पहले ले सकते हैं।
एक या डेढ़ चम्मच सेब के सिरके को पानी में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।
पानी में सेब के सिरके को मिलाकर उससे बाल भी धो सकते हैं।बालों की खूबसूरती में इस से चारचाँद लग जाते हैं|

सिरके के कुछ नुकसान भी हैं | आप भी जाने एप्पल साइडर विनेगर के नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं।
इसके सेवन से कई बार भूख में कमी की समस्या उत्पन्न हो सकती है ।
कई व्यक्तियों में इसके उपयोग के बाद मतली की समस्या की भी शिकायत देखा गया है।
ज्यादा एसिटिक खाद्य या पेय पदार्थों से दांत संवेदनशील हो सकते हैं । ऐसे में सेब के सिरके का ज्यादा सेवन दांत को खराब कर सकता है।
इससे संवेदनशील त्वचा पर जलन या रैशेज की समस्या भी हो सकती है। इसलिए, त्वचा पर इसके उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

यहाँ आपको सेब के सिरके का गुण और दोष दोनों बताया गया है| आप सोच समझ कर इसका उपयोग करें| सेब के सिरके के ऊपर अभी बहुत सारे शोध हो रहे हैं तब तक आप इसका उपयोग सावधानी पूर्वक ही करें | इसके प्रयोग से पहले आप विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं।