स्वस्थ आहार क्या है, स्वस्थ आहार के लाभ, आदतें और कैसे खाएं ?
स्वस्थ आहार की बहुत सारी विशेषताएं हैं ,यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है | समुचित मात्रा में सभी पोषक तत्वों और पानी का सेवन करना , स्वस्थ आहार में शामिल है। पोषक तत्व कई अलग तरह के खाद्य पदार्थों से प्राप्त किए जा सकते हैं, इसी कारण से विस्तृत विविध आहार मौजूद हैं जिन्हें स्वस्थ आहार माना जाता है। हमारे शरीर के लिए यह बहुत ही जरुरी है कि हम स्वस्थ आहार का सेवन करें।स्वस्थ आहार का सेवन कर के हम कई प्रकार की बिमारियों से बच सकते हैं | कई तरह की जानलेवा चिरकालिक रोग जैसे कि: मोटापा, हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर की रोकथाम के लिए स्वस्थ आहार का सेवन करना बहुत ही महत्वपूर्ण है|
स्वस्थ आहार करने का मुख्य कारण :
स्वस्थ्य तन में ही स्वस्थ्य मन का निवास होता है | हमें सबसे पहले अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना चाहिए | स्वस्थ आहार करने की जरुरत हमारे लिए उतना ही आवश्यक है जितना कि सांस लेना। स्वस्थ आहार से हमारे शरीर के साथ-साथ हमारा दिमाग भी तेज होता है। अगर आप बॉडीबिल्डिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपके लिए स्वस्थ आहार बहुत जरूरी होता है क्योंकि उचित आहार लेकर ही आप बॉडी बना पाएंगे।ठीक वैसे ही एक गर्भवती महिला और उसके होने वाले शिशु को स्वस्थ रखने के लिए और महिला को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक है की उन्हें अपने आहार का खाश ध्यान रखना चाहिए। स्वस्थ आहार को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाकर यदि उसका पालन किया जाय तो हमें किसी भी बीमारी का कोई खतरा नहीं रहेगा।
स्वस्थ आहार के सेवन करने का सही समय :
अब सबसे अहम् बात यह है कि दिन भर में हमें कैसे स्वस्थ आहार का सेवन करना चाहिए, ताकि वह हमें सही तरीके से लाभ प्रदान करें और तंदुरुस्त बनाए रखें। किस समय कौन सा आहार लेनाआवश्यक है जिससे उस का हमें उचित फायदा मिले यह आगे बताया जा रहा है :
- सुबह के समय 6:00 से 7:00 के बीच -आप किसी मनपसंद फल का सेवन करें| आप खट्टी चीजें जैसे संतरा नींबू मौसमी या किसी अन्य फल का सेवन कर सकते हैं |
- 8 से 10 के बीच - आप यह कोशिश करें की खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन न करें ,नाश्ते के समय आप ब्राउन ब्रेड उबला हुआ अंडा या अगर आप मांसाहारी हैं तो मांस का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप शाकाहारी हैं तो कम तेल वाला पराठा उपमा या फिर पोहे के साथ चाय कॉफी या ग्रीन टी को शामिल करें।
- 11:00 से 12:00 के बीच - आप हल्का भोजन जैसे आपका कोई पसंदीदा फल या फिर सलाद अथवा संतुलित मात्रा में कुछ ड्राई फ्रूट जैसे बदाम काजू अथवा किशमिश के साथ स्प्राउट भी जरूर लें।
- 1:00 से 12:00 के बीच- दोपहर के भोजन में मांसाहारी लोग संतुलित मात्रा में दाल, मछली, चावल, अंडा, चिकन करी, दो रोटी सलाद के साथ खाएं। शाकाहारी लोगों के लिए संतुलित आहार में दोपहर के समय में दो रोटी के साथ दाल थोड़े चावल कोई भी पसंदीदा सब्जी और सलाद के साथ दही का सेवन करना उत्तम रहेगा।
- शाम को 4:00 से 5:00 के बीच- शाम को आप हर्बल टी या कॉफी के साथ मखाने या मूंगफली के दाने अथवा मुरमुरे अथवा उबले हुए चने का सेवन करें।
- रात को 7 :00 से 8 :00 के बीच - आप रात का खाना हमेशा जल्दी करने का प्रयास करें | आप कोशिश करें की रात मैं हल्का खाना ही खाएं | मांसाहारी लोग एक या दो रोटी के साथ अंडा चिकन अथवा मछली करी के साथ सलाद का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा शाकाहारी लोगों के लिए एक से दो रोटी एक सब्जी दाल अथवा सलाद उचित विकल्प है।
- सोने से पहले- अच्छी नींद लाने के लिए आप एक गर्म गिलास दूध में इलायची या हल्दी डालकर उबालें और जब दूध थोड़ा ठंडा हो जायें तब पी लें|
इसमें आप अपने पसंद के अनुरूप अपने खाने के समय इन आहार के साथ कुछ अन्य चीजों का भी सेवन करके अपने आहार को और ज्यादा पौष्टिक बना सकते हैं।
स्वस्थ आहार के लाभ :
जैसा की आप को पहले ही बताया जा चूका है की स्वस्थ आहार ग्रहण करना बहुत ही लाभदायक है ,वैसे तो इसके अनगिनत लाभ है किन्तु हम यह कोशिश कर रहे हैं की इससे होने वाले कुछ मुख्य लाभ की एक छोटी सी सूची आप के साथ साझा की जाय :
पानी की वजह से हमारे शरीर की किडनी की समस्या, उल्टी बुखार त्वचा संबंधी समस्या और अन्य कई समस्याएं दूर हो सकती हैं इसलिए हमें थोड़े - थोड़े अंतराल में दिन भर पानी पीते रहना चाहिए|
स्वस्थ आहार का सेवन करने से एक मनुष्य का दिमाग और शरीर दोनों ही स्वस्थ रहते हैं।
हमारी सोचने और समझने की शक्ति बहुत ज्यादा तेज हो जाती है और हमारा शरीर फुर्ति से काम करता है।
स्वस्थ भोजन करने से मनुष्य का शरीर पूरी तरह से मजबूत हो जाता है वह बीमारियों का शिकार जल्दी नहीं होता।
शरीर में दर्द, घुटनों में दर्द या फिर किसी भी हड्डियों में दर्द की शिकायत स्वास्थ्य भोजन करने के बाद नहीं रहती है।
गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ भोजन एक गर्भवती स्त्री के साथ-साथ उसके बच्चे को भी तंदुरुस्त और स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
हमारी प्राकृतिक सब्जियां और फल बहुत सी बीमारियों को दूर करने में सहायक है जैसे मोटापा, डायबिटीज, हृदय रोग, कैंसर और शरीर की अन्य गंभीर बीमारियों से भी बचाव के लिए स्वस्थ भोजन बेहद आवश्यक है।
बीमारियों से लड़ने के लिए सबसे ज्यादा फाइबर युक्त भोजन अधिक मात्रा में हमें लेना चाहिए ताकि हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में करने के लिए भी स्वस्थ भोजन कारगर होता है खासकर कि ऐसा खाना जो पोटेशियम युक्त हो।