अंडे खाने के फायदे एवं नुकसान : 

अंडे खाने केअनगिनत फायदे हैं , इसमें पाए जाने वाले  विटामिन और मिनरल्स शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व प्रदान करते हैं| इस लेख के द्वारा आपको पहले अंडे में  पाए जाने वाले पोषक तत्व के फायदे के बारे में जानकारी दी जा रही है जो इस प्रकार है :

आयरन :- आयरन हमारे शरीर से एनीमिया को दूर करता है, यह ऑक्सीज़न  का प्रवाह पुरे शरीर में करता है| अंडे में मौजूद आयरन आसानी से शरीर में घुल जाता है| 

विटामिन A :- विटामिन A हमारी त्वचा के लिए बहुत अच्छा है , साथ ही यह हमारी आँखों की रौशनी को भी बढाता है| विटामिन डी :- अंडे में विटामिन डी भी पाए जाते हैं जो  हड्डी व् दांत को मजबूत करते हैं , इसके अलावा विटामिन डी  कैंसर एवं  इम्यून सिस्टम से जुड़ी परेशानी को भी दूर करता है| 

विटामिन E :- अंडे में विटामिन E की मौजूदगी हमें  एंटीओक्सिडेंट रोगों से बचाता है| 

विटामिन B12 :- दिल की सुरक्षा करता है| 

फोलेट :- पुरानी कोशिकाओं की रक्षा करता है, साथ ही नई कोशिकाओं का निर्माण करता है| एनीमिया से भी बचाता है| 

प्रोटीन :- अंडे में पाए जाने वाले प्रोटीन हमारे  मसल, स्किन, ऑर्गन, बाल को सुरक्षित रखता है| अंडे में प्रोटीन की अधिकता बहुत होती है, जो वजन बढ़ाने में भी कारगर है, ये शरीर में आसानी से घुल जाती है| किन्तु अगर आप अपना वजन काम करने चाहते हैं तो आप को सिर्फ इसका सफ़ेद वाला हिस्सा ही खाना है, इसमें कैलोरी बस 17 (1 अंडे) होती है, जिसे खाने से आपको  बाकि सारे  पोषक तत्व मिल जाते है| 

कॉलिन :- दिमाग के विकास में कॉलिन की अहम भूमिका होती  है| 

अंडे के सेवन से  गर्भवती स्त्री को पर्याप्त पोषण मिलता  है और होने वाले बच्चे को जन्म के बाद स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। अंडे में जरूरी प्रोटीन, विटामिन और मिनरल होते हैं, जो भ्रूण के अच्छी तरह विकास में मदद कर सकते हैं। लेकिन, इस बात का ध्यान जरूर रहे कि अच्छी तरह पके हुए अंडे का ही सेवन करें।

एग्ग वाइट के फायदे  –अंडे की सफेदी में 0 कोलेस्ट्रोल होता है, इसमें 52 कैलोरी और  प्रोटीन 11 ग्राम होता है| अंडे की सफेदी में, उसके पीले भाग से ज्यदा प्रोटीन पाया जाता है |  इसमें 0 कोलेस्ट्रोल होता है, जिससे इसे कोई भी आसानी से खा सकता है| इसमें फैट भी नाम मात्रा का ही  होता है| 

एग्ग योल्क के फायदे –अंडे की सफेदी से ज्यादा पोषक तत्व उसके पीले भाग में होते है|  इसमें विटामिन, मिनिरल्स सब अधिक होता है, जिससे ये स्किन, बालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता  है| 

अंडे से कई मनुष्यों को कुछ  नुकसान की भी संभावना रहती है ऐसे में अंडे के प्रयोग करने से पहले यह सुनिश्चित अवश्य कर लें कि कहीं  इसके उपयोग से आप बीमार तो नहीं हो रहे हैं| अगर आप कच्चा या आधा पका अंडे का सेवन कर रहे हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानि कारक होता है, इससे फ़ूड पोइजनिंग होने की संभावना पाई जाती है| आधा पका अंडा खाने से उलटी, पेट दर्द, पेट ख़राब होना जैसी कई शिकायतें हो सकती है| अंडे में कोलेस्ट्रोल की अधिकता होने के कारण जिन्हे ब्लडप्रेशर, डायबटीज एवं  हाई कोलेस्ट्रोल की परेशानी हो उन्हें हफ्ते में केवल 2 ही अंडे खाने की सलाह दी जाती है| 

अंडे के साथ न खाएं ये चीज़ें, सेहत को हो सकता है नुकसान :  

एक्सपर्ट के अनुसार खान पान में फूड कॉम्बिनेशन का बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। अगर गलत कॉम्बिनेशन में कोई चीज़ खाए जाएँ तो उसका सेहत पर सकारात्मक नहीं बल्कि नकरात्मक प्रभाव अधिक पड़ता है| इसलिए यह ध्यान रखने की सलाह दी जाती है कि अगर आप अंडे के साथ कुछ और भी खा रहे हैं तो वो कॉम्बिनेशन सही है या नहीं।

  • चाय और अंडे का एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जिसको दुनियाभर में बहुत से लोग पसन्द किया करते हैं।लेकिन  यह कॉम्बिनेशन  व्यक्ति के लिए बहुत परेशानियों को उत्पन्न कर सकता है यह  शरीर में कब्ज़ पैदा कर सकता है जो आगे चलकर आपके शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए अंडे को चाय के साथ खाना उचित नहीं  माना जाता है।
  • अगर आप सोया दूध के साथ अंडे का उपयोग प्रोटीन लेने के लिए कर रहे हैं तो इससे आप को कोई खास फायदा नहीं होने वाला है ,सोया दूध के साथ अंडे खाने से आपके शरीर में प्रोटीन का अवशोषण रुक सकता है। इसलिए आपको सोया दूध के साथ भी अंडा नहीं खाना चाहिए।
  • तेंदू फल के साथ अंडों का उपयोग करने से पहले यह जरूर जान लें कि 
  • टमाटर की तरह दिखने वाला यह तेंदू फल कई पोषक तत्वों का समुचित भंडार है किन्तु  इसे अंडे के साथ खाने पर शरीर में गैस्टिक अटैक की संभावना बढ़ सकती है। इसके साथ ही शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो सकते हैं जिससे आपका शरीर हष्ठ पुष्ट होने की बजाए बीमारियों का घर बन सकता है।
  • कई व्यक्ति अंडे के साथ दूध या पनीर का भी सेवन करते हैं किन्तु अंडे को कभी भी दूध और दूध से बनी हुई चीज़ों जैसे पनीर इत्यादि के साथ नहीं खाना चाहिए।
  • इसके अलावा यह भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है कि अंडे के साथ कभी भी आप चीनी का सेवन न करें ,इससे आपके शरीर में विषाक्त पदार्थ पैदा हो सकता है। यदि आप अंडे को चीनी के साथ पकाते हैं तो दोनों पदार्थो में से निकलने वाला अमीनो एसिड शरीर के लिए विषैला हो जाता है और आपके शरीर में थक्के भी बना सकता  है।